20 जनवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोध आ सकते हैं। आज अपनी सेहत का ध्यान करें। मन की अवस्था उद्विग्नपूर्ण रहेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। धन की स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी।

वृषभ राशिफल— व्यापार के सिलसिले में यात्रायें हो सकती है। अपनी सामाजिक वैल्यू कम न होने दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जीवन में कुछ नये अवसर मिल सकते हैं। झूँठ बोलने से बचें। आकस्मिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल— आपकी कार्यशैली में बदलाव हो सकता है। अपने निजी जीवन में दूसरों को हस्तक्षेप न करने दें। भूमि और मकान से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण होगा। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता रखेंगे। मन में किसी तरह की दुविधा न रखें।

कर्क राशिफल— पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में विश्वास बनाये रखें। क्रोध और वाणी पर संयम बनाये रखें। लोग अच्छी तरह से आपसे पेश नहीं आयेंगे। इमोशनल फैसले लेने से बचें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

सिंह राशिफल— आज लोग एहसानफरामोशी से पेश आयेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकता है। माता को लेकर चिन्ता रहेगी। नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सर्दी-जुकाम के कारण कफ की समस्या हो सकती है।

कन्या राशिफल— आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ फेरबदल की सम्भावना बन रही है। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बितायेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आज परिजनों के साथ दिन बिताने की कोशिश करेंगे। किसी उलझे हुए मामले को सुलझा लेंगे।

तुला राशिफल— जॉब में सहकर्मी आपकी काबिलियत को सराहेंगे। लेकिन उच्चाधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने स्वाभिमान को लेकर काफी सचेत रहेंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। अपने इमोशन्स को काबू में रखें।।

वृश्चिक राशिफल— पुरानी मेहनत का आज बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होगा। विद्वान् लोगों की संगत होगी। कार्यक्षेत्र का माहौल काफी सहयोगात्मक रहने वाला है। आपकी कार्यशैली में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नये सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।

धनु राशिफल— आज गृहस्थ सुख में बाधा आ सकती है। तनाव और भय का माहौल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना को शुरू करने से पूर्व धन को लेकर प्लानिंग अवश्य करें। आज अपने प्रेम का इजहार न करें मानहानि हो सकती है। आज ज्यादा प्रेशर लेने से बचें।

मकर राशिफल— वैवाहिक जीवन आज खुशियों और आनन्द से भरपूर रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लोहे के व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ पार्टी करने का विचार बनेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गम्भीर रहेंगे।

कुम्भ राशिफल— आज आपको करियर में उन्नति का एक शानदार मौका मिल सकता है। सुख-समृद्धि के साधनों में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी योजनाओं को भली-भांति अंजाम दे पाने में सफल रहेंगे। आज फोकस होकर के अपने कार्यों को पूरा करें।

मीन राशिफल— धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। किसी शादी या फंक्शन में शामिल हो सकते है। अनुभवी लोगों से प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलेगा। थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे जिससे आपको विचलित नहीं होना है। कारोबार में उन्नति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button