3 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— किसी कारण से ऑफिस में झगड़ा हो सकता है। नया जॉब ढूंढ रहे हैं तो आज कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पूरी मेहनत के साथ अपने कार्य में जुटे रहेंगे। पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी। पिता का आशीर्वाद लेकर ही आज घर से निकलें।

वृषभ राशिफल— दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहने वाला है। बॉस के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें। कार्यों में अपेक्षित समय से ज्यादा समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा स्थानान्तरण प्राप्त हो सकता है। अपने खान-पान में विशेष ध्यान देंगे।

मिथुन राशिफल— किसी आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ बढेंगी। कोई चलता हुआ कार्य रुक सकता है। पैथालॉजी और मेडिकल से जुड़े लोगों के लिये दिन कई अच्छे अवसर लेकर आया है। विवादों से दूर रहें।

कर्क राशिफल— आज चतुरायी से कई सारे कार्यों को बना लेंगे। धन आगमन की सम्भावना बन रही हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कारोबार में लोगों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल— अधीनस्थ कर्मचारियों से समस्या हो सकती है। पुलिस और गृह विभाग से जुड़े लोगों को आज अच्छी सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। परिवार में आपका महत्व बढ़ने के आसार हैं।

कन्या राशिफल— सन्तान को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। धर्म के प्रति मन में बहुत सारे विचार एक साथ उत्पन्न होंगे। कुछ नया करने की प्रेरणा उत्पन्न होगी। किसी भावी यात्रा की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशिफल— किसी नये काम में आज धन निवेश न करें, पैसे फंस सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। दिन उबाऊ और तनावपूर्ण रहेगा। शारीरिक कष्ट की अनुभूति होगी। यदि बहुत जरूरी न हो तो यात्रा न करें। दूसरों से अपेक्षित व्यवहार नहीं प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल— आज कार्यक्षेत्र में जबरदस्त व्यस्तता रहेगी। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। कोई पुराना फँसा हुआ मामला आज सुलझाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

धनु राशिफल— सर्वाइकल के रोगियों को आज मुश्किल हो सकती है। अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। शत्रु आज पराजित होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आज निपट सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय अवश्य निकालें।

मकर राशिफल— कुसंगति आपके व्यक्तिव पर बुरा असर डाल सकती हैं। टेक्निकल जॉब से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। नये प्रेम-सम्बन्धों के लिये समय अच्छा नहीं है। जल्दबाजी में गलतियाँ कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न न होने दें।

कुम्भ राशिफल— महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। कार्यों में बाधा आ सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कफ की वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के मन को परेशान न करें। ऑफिस में काम अस्त-व्यस्त रहेगा।

मीन राशिफल— व्यापार में नये अवसरों की प्राप्ति होगी। यात्रा सार्थक अवसरों और प्रचूर लाभों से युक्त रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक में जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button