36 बच्चों से हैवानियत करने वाले रिटायर लेखपाल घर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम

36 बच्चों से हैवानियत करने वाले रिटायर लेखपाल के घर रात 12 बजे झांसी से पहुंचीं फॉरेंसिक टीम में जांच पड़ताल की। टीम ने पुलिस द्वारा बरामद किया गया लैपटॉपए हार्ड डिक्स और मोबाइल को अपने कब्जे लेकर वापस झांसी चली गई। उसके लैपटॉप में 320 से भी ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप मिले थे।

इस मामले को लेकर आरोपी के आस पड़ोस के लोग भी डरे हुए हैं कि कहीं उनके घर के बच्चे भी तो शिकार नहीं बने।कुकर्म मामले मामले में भले ही कोच पुलिस ने जल्दबाजी में आरोपी रिटायर लेखपाल को जेल पहुंचा दिया हो पर लेखपाल के लैपटॉप मोबाइल और हार्ड डिस्क से कई ऐसी बातें उजागर होने की संभावना है जो सभी के होश उड़ा सकती हैं।

पुलिस की जल्दबाजी और मामले को दबाने के प्रयास इस ओर संकेत कर रहे हैं कि कुछ और प्रभावशाली लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।बच्चों के यौन शोषण के मामले में आरोपी रिटायर लेखपाल राम बिहारी का भाईए बहू और बहन भी शक के दायरे में हैं। यह तीनों भी उसी घर में रहते हैंए हालांकि भाई का रिहाइशी हिस्सा अलग है।

इसके बावजूद सवाल है कि घर में हैवानियत का खेल चलता रहा और घर के किसी सदस्य को भनक तक न लग सकी। फिलहाल पुलिस ने लेखपाल के भाई से पूछताछ की है। उसने कोई जानकारी होने से इनकार किया है। आगे बहू व बहन से भी पूछताछ की जा सकती है।राम बिहारी का दो मंजिला घर घनी बस्ती वाले इलाके भगत सिंह नगर में है। सड़क पर हमेशा चहल.पहल रहती है।

घर के ऊपरी हिस्से में उसका छोटा भाई उसकी पत्नी और बड़ी बहन भी रहती है। एक ही घर में आरोपी बच्चों के साथ हैवानियत करता रहा और परिजनों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। भाई ने सिर्फ इतना बताया कि उसे भी अब भाई के कारनामों का पता चला। उसका कहना है कि ऊपर की मंजिल में जाने का रास्ता बाहर से है।

उसका परिवार उसी रास्ते का प्रयोग करता है। भाई के पास बहुत ही कम आना जाना रहता है। इससे नीचे के हिस्से में क्या होता रहाए इसकी जानकारी उनको नहीं है।राम बिहारी की पत्नी की मौत एक साल पहले हो चुकी है और उसके कोई औलाद नहीं है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि रिटायर लेखपाल की पत्नी से नहीं बनती थी। वह अक्सर मायके में ही रहती थी।

माना जा रहा है कि पत्नी को रामबिहारी के कुकृत्यों की जानकारी रही होगी। इसी वजह से दोनों के संबंध सामान्य नहीं थे। पत्नी के घर पर रहने से रामबिहारी परेशान हो जाता था और कोई न कोई ऐसी हरकत कर देता था कि पत्नी वापस चली जाए। उसकी बड़ी बहन की शादी कालपी में हुई थी पर कुछ साल पहले विवाद होने पर वह वापस भाई के पास आ गई और अरसे से साथ ही रह रही है।आरोपित की आदतें ड्यूटी के दौरान भी खराब रही हैं।

उससे जुड़े लोगों ने बताया कि 2011 को क्षेत्र के गांव कुंवरपुरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अश्लील हरकत करने पर वह पीटा गया था। मामला विभागीय होने की वजह से वहीं रफा.दफा कर दिया गया। तभी आरोपी लेखपाल चर्चा में आया था पर अपने रसूख के चलते सभी की जबान उसने बंद कर रखी थी।

Back to top button