4 जनवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— कारोबार में तरक्की मिलने की सम्भावना है। आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनेगा। परिवार के साथ आनन्दपूर्ण समय बीतेगा। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। विद्वानों का सानिध्य प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल— किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। परिवार में लोगों के मध्य विवाद होने की आशंका है। भ्रम की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है। धन के अभाव के कारण महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। फालतू धन खर्च करने से नुकसान होगा।

मिथुन राशिफल— धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नये अवसरों की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन को काम के कारण कम महत्व देना उचित नहीं है। सामाजिक और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज निवेश करना आपके लिये हितकर होगा।

कर्क राशिफल— आज आपकी सैलरी बढ़ सकती है। ऑफिस में शत्रु बढ़ सकते हैं। शीतलहर के प्रकोप से बचने का प्रयास करें। कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। बॉस आपसे कई सारे सवाल-जवाब कर सकता है।

सिंह राशिफल—  धर्म-कर्म के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते है। कार्यक्षेत्र में आपकी अवमानना हो सकती है। उच्चाधिकारियों से एक दूरी बनाकार रखें। उच्च शिक्षा के लिये अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सन्तान सम्बन्धी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

कन्या राशिफल— घर में झगड़ा हो सकता है। सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद पनप सकते हैं। रक्तचाप के रोगियों के लिये दिन खराब है। मान-हानि हो सकती है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसानदायक साबित होगा।

तुला राशिफल— दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। कोई कारोबारी विवाद आज समाप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी या पिकनिक में जा सकते हैं। दिन आनन्द में बितायेंगे। आपकी लाइफ स्टाइल में काफी अच्छे परिवर्तन आने वाले हैं।

वृश्चिक राशिफल— गुप्त शत्रु कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। रोजगार के मुद्दे में भी समस्या खड़ी हो रही है। अपने कार्यों पर ध्यान दें। कुछ अच्छी मीटिंग्स के निराशाजनक परिणाम होने की आशंका है। किसी भी चीज के प्रति स्वयं को स्पष्ट रखें।

धनु राशिफल—  प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने के योग है। अपने प्रियजनों को समय न दे पाने का मलाल रहेगा। मन में किसी तरह की निराशा का जन्म हो सकता है। रोमांचक और गहरे विषयों के अध्ययन में रूचि जागेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी।

मकर राशिफल— सम्पत्ति विवाद नया रूप ले सकते हैं। हृदय रोगियों को सावधान रहना चाहिये। अपने गुस्से और आक्रामकता पर नियन्त्रण रखें। धन बर्बाद हो सकता है। साथ ही सामजिक रूप से मान-सम्मान घट सकता है।

कुम्भ राशिफल— आज सभी तरफ से सफलता मिलने के योग प्रबल हैं। सम्बन्धियों के मध्य आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। जीवनसाथी की बातें सुनकर मन को प्रसन्नता का एहसास होगा। यात्राओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

मीन राशिफल— जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी भी बात को जबरदस्ती खींचने से बचें। झूठ से बचें अन्यथा खुद फँसेंगे। स्वयं पर भरोसा रखते हुये कार्य करें। अपने निजी कारोबार में लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button