4 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लोग आपसे बात करने को लालायित रहेंगे। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। जवाबदारी भरे कार्यों को अच्छी तरह से अंजाम दे पायेंगे। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल— मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। बॉस आपके ऊपर काफी विश्वास जतायेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। अपनी सूझबूझ से किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होगी।

मिथुन राशिफल— कारोबार में मंदी महसूस होगी। कार्यस्थल में विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पैसों की आवक कमजोर पड़ सकती है। प्रिय वस्तु गुम होने की आशंका है। किसी पुरानी गलती के कारण नुकसान हो सकता है। कफ का प्रकोप बढ़ेगा।

कर्क राशिफल— प्रोफेशनल लाइफ में आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लव कपल्स साथ में कुछ अच्छे पल बितायेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता और हाजिरजवाबी से लोगों का दिल जीत लेंगे। अपनी कार्य पद्धति में सुधार करेंगे। कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

सिंह राशिफल— आज जो काम शुरू करेंगे वो भलीभांति पूरा कर पायेंगे। शरीर में कुछ थकान रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान बढ़ेगा। मानसिक रूप से काफी सुदृढ़ रहेंगे। घर में कुछ विलासिता पूर्ण संसाधनों पर खर्च करेंगे। यश में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल— आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि जागृत होगी। यदि विदेशों में उच्च शिक्षा के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जवाबदारी बढ़ेगी। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं।

तुला राशिफल— करियर में आशानुकूल कार्य नहीं बनने से कुछ निराशा रहेगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का आज ध्यान रखना पड़ेगा। दूसरों पर निर्भरता के बजाय स्वयं पर भरोसा रखें। अजनाने लोगों पर भरोसा न करें।

वृश्चिक राशिफल— जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोमांस और प्रेम के लिये दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। पूंजी निवेश में सफलता मिलेंगी। उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध रहेंगे। समय पर सभी कार्य पूरे हो जायेंगे।

धनु राशिफल— नौकरी में अनचाही स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। न चाहते हुए भी किसी कार्य को करने की बाध्यता रहेगी। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। नया लोन या कर्ज लेना उचित नहीं है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मकर राशिफल— चित्त प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। मनोरंजन में आपकी रूचि रहेगी। आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा पजेसिव रहेंगे। शेयर में निवेश करने में थोड़ी सावधानी रखें।

कुम्भ राशिफल— नया वाहन खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले अटकने की आशंका है। कर्मचारियों का व्यवहार रूखा सा रहने की आशंका है। करीबी लोग साथ नहीं निभायेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यों में कुछ अवरोध आ सकता है।

मीन राशिफल— कलात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। आज आशा से अधिक सफलता मिलेगी। आज अपने दिल की बात प्रेमीजन से कह सकते हैं। इंटरव्यू में आज निश्चित सफलता मिलेगी। यात्रा का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button