Home / बिज़नेस / 461.16 अरब डॉलर हुआ देश का विदेशी मुद्रा भंडार, FCA में सर्वाधिक वृद्धि

461.16 अरब डॉलर हुआ देश का विदेशी मुद्रा भंडार, FCA में सर्वाधिक वृद्धि

देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 461.157 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। RBI के आंकड़े के मुताबिक तीन जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 3.689 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। केंद्रीय बैंक के आंकड़े के मुताबिक पिछले सप्ताह देश का Foreign Exchange Reserve 2.52 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 454.948 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक फॉरेन करेंसी एसेट में मुख्य रूप से वृद्धि की वजह से फॉरेन रिजर्व में यह उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है।

आलोच्य सप्ताह में Foreign Currency Assets (FCA) 3.013 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 427.949 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच गया। फॉरेन करेंसी एसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में जमा यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में भाव तेजी या अवमूल्यन के प्रभाव को शामिल किया जाता है। FCA को डॉलर के टर्म में एक्सप्रेस किया जाता है।

केंद्रीय बैंक के आंकड़े के मुताबिक आलोच्य सप्ताह में देश का गोल्ड रिजर्व यानी स्वर्ण भंडार 66.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 28.058 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक तीन जनवरी को समाप्त सप्ताह में International Monetary Fund (IMF) से देश का विशेष निकासी अधिकार 70 लाख डॉलर बढ़कर 1.447 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही IMF में देश का रिजर्व 30 लाख डॉलर बढ़कर 3.703 अरब डॉलर हो गया।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com