7 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— बिजनेस में नये सम्पर्क बनेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। अपने दम पर कई सारे कार्यों को सम्पन्न करा लेंगे। कार्यक्षेत्र में नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नये विचारों का प्रादुर्भाव होगा।

वृषभ राशिफल— परिजनों से नोंक-झोंक हो सकती है। धन सम्बन्धी कोई समस्या अचानक आ सकती है। मेहनत के अनुपात में लाभ नहीं प्राप्त होगा। क्रोध भरी वाणी बोलने से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न करें।

मिथुन राशिफल— दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। कई सारे मामलों में एक साथ सफलता मिलेगी। किसी रुके हुये मामले में प्रगति होगी। आपकी आय बढ़ने वाली है। प्रेम-सम्बन्धों के लिये दिन बेहद अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशिफल— व्यापार में हानि हो सकती है। आज वाहन धीमी गति से चलायें। कोई महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। मानसिक रूप से दुर्बलता रहेगी। काम में मन कम लगेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अपने सम्बन्धों के प्रति थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा।

सिंह राशिफल— अपने प्रेमी को आज कोई उपहार दे सकते हैं। व्यवसायियों को आज काफी अच्छे सौदे मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में आज सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा।

कन्या राशिफल— करियर में आपकी उन्नति हो सकती है। काम में व्यस्तता रहेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। विरोधियों पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित कर पायेंगे। सामाजिक जीवन में काफी सक्रियता रहेगी। जीवनसाथी से आदर और सम्मान प्राप्त होगा।

तुला राशिफल— दिन आनन्दपूर्वक बीतने वाला है। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। भरोसेमन्द लोगों से विचार करके ही फैसले लें। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल— लम्बी दूरी की यात्राओं में कष्ट की अनुभूति होगी। नये कार्यों की आज शुरुआत न करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बॉस से अनबन हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी। शत्रु आज मजबूत होंगे।

धनु राशिफल— चिन्ता और परेशानी से मुक्ति मिलेगी। मजबूती के साथ अपनी बात लोगों के सामने रख पायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। व्यवसाय में नये अनुबन्ध हो सकते है।

मकर राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। करियर में नये बदलाव होने की सम्भावना है। विदेशों से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कुम्भ राशिफल— सन्तान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये काफी अच्छा समय है। लव कपल्स आपस में काफी अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। किसी विवाद को तूल न दें।

मीन राशिफल— मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती है। सुख-सुविधाओं में अधिक ध्यान देंगे। प्रेम-सम्बन्ध में रोमांच रहेगा। आज अहंकार से दूर रहें। परिवार में मेलजोल बनाये रखें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button