Home / uncat / चंचल के माता पिता समेत 56 लोगों को मिली जमानत

चंचल के माता पिता समेत 56 लोगों को मिली जमानत

नई दिल्ली। यूपी के वाराणसी के बेनियाबाग में 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए दुधमुंही बच्ची चंचल के माता पिता समेत 56 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। बुधवार सुबह ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बच्ची की मां को जेल में रखने को लेकर यूपी सरकार पर तंज कसा था।

बच्ची फिलहाल अपने दादी और अन्य परिजनों के साथ रही है। बच्ची की तबीयत भी अब बिगड़ रही है। इसी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि नागरिक प्रदर्शन को दबाने के लिए बीजेपी सरकार ने अमानवीयता दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बच्चे के बेगुनाह मां को घर जाने दे।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि बीजेपी सरकार ने नागरिक प्रदर्शनों को दबाने के लिए ऐसी अमानवीयता दिखाई है कि एक छोटे से बच्चे को मां-बाप से जुदा कर दिया है। चंचल की तबीयत खराब हो गई है लेकिन भाजपा सरकार की खराब नियत पर कोई असर नहीं पड़ा है। चंचल के माता पिता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के चलते जेल में हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘इस सरकार का नैतिक कर्तव्य है कि वह इस बच्चे की बेगुनाह माँ को घर जाने दे।’

बता दें कि 19 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में कई स्थानों पर हुए प्रतिवाद मार्च में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। एकता और रवि की गिरफ्तारी का विरोध पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बनारस में कई सारे छात्र, अंबेडकरवादी, गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है। एक परिवार का एक साल का बच्चा अकेले है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन की ये सजा। सरकार का व्यवहार हद से बाहर हो चुका है।

 

About Bhaskar Times

Check Also

VIDEO: राजस्थान में उठी रेत की भयानक आंधी, दिन में छाया अंधेरा; दिल्ली-NCR तक पहुंच सकती है धूल

4 राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। राज्य के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com