Home / मनोरंजन / Tanhaji Movie Review: फिल्म देखने से पहले पढ़ लें- दर्शकों ने मूवी देखने के बाद क्या कहा?

Tanhaji Movie Review: फिल्म देखने से पहले पढ़ लें- दर्शकों ने मूवी देखने के बाद क्या कहा?

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल स्टारर ने फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह अजय देवगन की 100वीं फिल्म है, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें भी हैं। इतिहास पर आधारित फिल्म इस की बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण की फिल्म से टक्कर है। छपाक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन तानाजी के रिव्यू थोड़े मिलेजुले आ रहे हैं।

फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए लोगों के रिव्यू के अनुसार, फिल्म वन टाइम वॉच है और शुरू में थोड़ी बोर करती है। हालांकि, ओवरऑल फिल्म की कहानी अच्छी है और लोग अजय देवगन के साथ सैफ अली खान के काम की भी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, सोशल रिव्यू में काजोल के बारे में प्रतिक्रिया कम आ रही है।

वहीं अजय देवगन ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें बच्चे तानाजी के पहले शो का मजा ले रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे फिल्म लागत को वेस्ट बताया है। बता दें कि फिल्म को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालकर कमाई करने के लिए अच्छा खासा कलेक्शन करना होगा।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com