Home / बिज़नेस / सोना हुआ सस्‍ता, 560 रुपए की गिरावट आई, अब यह है कीमत

सोना हुआ सस्‍ता, 560 रुपए की गिरावट आई, अब यह है कीमत

सोने की कीमतों में आज गिरावट आ गई है। लंबे समय बाद बाजार में सोने के दाम कम हुए हैं। गुरुवार को Sovereign Gold (सरकारी बॉण्‍ड का सोना) की कीमतें 560 रुपए तक घटी हैं। अब यह सोना 29 हजार 840 के भाव पर पहुंच गया है। एक ग्राम सोने का मूल्‍य 3 हजार 730 रुपए हो गया है। एक Sovereign Gold सोने की कीमत पिछले दिनों 30 हजार 400 रुपए तक थी।

इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चल रहा है। इसका असर पूरे विश्‍व भर में सोने चांदी व पेट्रोल पर पड़ा है। भारत में भी सोने की कीमतों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ा है। 6 जनवरी को Sovereign Gold की कीमतों में 520 रुपए का उछाल आया था।

भले ही बाद में इसमें 320 रुपए की गिरावट आई लेकिन अब आखिरकार इसमें सीधे 520 रुपए कम हुए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाज़ार में शुद्ध सोने की कीमतें अब घटकर 1561 डॉलर तक पहुंच गईं हैं। सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे बड़ी मात्रा में सोने की बिक्री एक वजह बताई जा रही है। यह बिक्री अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए कारोबारियों ने की।

सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नए साल की शुरूआत बेहतर नहीं रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद सोने के दाम 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। सोने की कीमत डॉलर के कमजोर होने की वजह से भी बढ़ीं। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते के भीतर ही सोने की कीमत लगभग 2 हजार प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई थी।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com