Home / uncat / असम में 177 हथियारों के साथ 644 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

असम में 177 हथियारों के साथ 644 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

असम में आठ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के कुल 644 आतंकवादियों ने 177 हथियारों के साथ गुरुवार को आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। ये आतंकवादी उल्फा , एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, सीपीआइ (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी के सदस्य हैं। इन आतंकवादियों ने यहां एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस महानिदेशक ज्योति महंत ने संवाददाताओं से कहा कि यह राज्य और असम पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। कुल मिलाकर 644 कैडर और आठ आतंकवादी समूहों के नेताओं ने ने हथियार डाल दिए। उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में आतंकवादियों के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है। महंता ने आगे बताया कि इन आतंकवादियों के पास से एके- 47 और एके-56 जैसे कई  हथियार सौंपे हैं। यह असम के लिए ऐतिहासिक दिन है। 

About Bhaskar Times

Check Also

प्रयागराज को करोंड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले-एकता का महायज्ञ है महाकुंभ

पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज ऋषि भारद्वाज की तपोभूमि है। यहां अक्षयवट की अमरता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com