Home / uncat / राजधानी रांची में हैरान करने वाली घटना आई सामने, 41 वर्षीय शख्स ने काट डाली खुद की गर्दन..

राजधानी रांची में हैरान करने वाली घटना आई सामने, 41 वर्षीय शख्स ने काट डाली खुद की गर्दन..

राजधानी रांची में हैरान करने वाली घटना घटी। 41 वर्षीय शख्स ने खुद पर हमला किया। उसने अपने पेट में छुरा घोंपा और फिर उसी हथियार से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी उसका इलाज सीओटी में किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि हालत नाजुक है। 

जगन्नाथपुर इलाके में घटी घटना
मामला राजधानी रांची स्थित जगन्नाथ मौसी बाड़ी इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले 41 वर्षीय गुड्डू मुंडा ने मंगलवार दोपहर अपने पेट में छुरा घोंप लिया। उसी हथियार से अपनी गर्दन भी काट ली। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रिम्स पहुंचे। परिजनों का कहना है कि गुड्डू मुंडा मानसिक रोगी है। हालांकि, गुड्डू ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

गंभीर रूप से घायल गुड्डू मुंडा का रिम्स में इलाज जारी है। डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

प्रयागराज को करोंड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले-एकता का महायज्ञ है महाकुंभ

पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज ऋषि भारद्वाज की तपोभूमि है। यहां अक्षयवट की अमरता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com