Home / मनोरंजन / अर्जुन कपूर ने अपनी पार्टनर मलाइका अरोड़ा की जमकर तारीफ करते हुए कही ये बात..

अर्जुन कपूर ने अपनी पार्टनर मलाइका अरोड़ा की जमकर तारीफ करते हुए कही ये बात..

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते थिएटर्स में है। इस बीच वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बहन जाह्नवी इनसिक्योर है। अर्जुन ने बताया कि जाह्नवी यह बात बहुत सोचती हैं कि वह किसकी बेटी हैं। वहीं अर्जुन ने अपनी पार्टनर मलाइका अरोड़ा की तारीफ भी की। उन्होंने मलाइका को अपने खुश रहने की वजह बताया। 

इनसिक्योर हैं जाह्नवी कपूर
अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने करीबी रिश्तों के बारे में बता की। सिद्धार्थ कनन से बातचीत में अर्जुन कपूर ने कहा कि उनकी बहन जाह्नवी को अच्छे काम की चाह है और इनसिक्योर रहती हैं। वह परेशान रहती हैं और अपनी काबिलियत पर भरोसा नहीं है। जाह्नवी यह बहुत सोचती हैं कि किसकी बेटी हैं। 

बोले-जाह्नवी से है अच्छी बॉन्डिंग
अर्जुन ने जाह्नवी की चॉइस की तरीफ की और कहा कि ये इंट्रेस्टिंग हैं। क्योंकि एक वक्त आता है जब इंसान को निडर बनना पड़ता है। अर्जुन ने बताया कि उनका बॉन्ड अपनी बहन जाह्नवी के साथ काफी अच्छा है। अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा की तारीफ की। वह बोले कि मलाइका उन्हें ग्राउंडेट रखती हैं और अपने हिसाब से जीने देती हैं। उन्होंने बताया कि मलाइका सबसे बड़ी वजह हैं कि वह खुश होकर बेड पर जाते और खुश होकर उठते हैं। अर्जुन ने बताया कि दुनिया के नजरिये से उनका रिश्ता बहुत अलग है।

 मलाइका अर्जुन के साथ देखती हैं फ्यूचर

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com