Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती की दी शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती की दी शुभकामनाएं

लखनऊ: दिनांक: 13 अप्रैल, 2023

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को भारत रत्न, बाबा साहब, डा0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देश व प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा डा0 आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक संदेश है। समाज के कमजोर वर्गों के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान में बाबा साहब आंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा। उनके आदर्श व उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।
श्री मौर्य ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com