Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / शानदार होगी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी

शानदार होगी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी

  • शानदार होगी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी समारोह में वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे
  • केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर तथा केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री
    श्री निसिथ प्रमानिक समारोह में शामिल होंगे
  • शुभारंभ समारोह में मशहूर गायक श्री कैलाश खेर अपनी गायकी से शमा बांधेंगे
    -डा0 नवनीत सहगल

लखनऊ: 18 मई, 2023

उत्तर प्रदेश की मेजबानी में 25 मई से आयोजित होने वाले खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी भव्य एवं शानदार होगी। शुभारंभ समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मुख्य अतिथ होंगे और वह वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर तथा केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रमानिक भी मौजूद रहेंगे।

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण श्री नवनीत सहगल ने बताया कि आगामी 25 मई को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी में होने वाले शुभारंभ समारोह में मशहूर गायक श्री कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। शुभारंभ समारोह में प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट्स सहित स्कूली बच्चे भी इस समारोह के साक्षी होंगे।

डा0 सहगल ने बताया उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों के मंत्रीगण को शुभारंभ समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा। कार्यक्रम स्थल की जानकारी से संबंधित जगह-जगह साइनेज लगाये जायेंगे। एअरपोर्ट पर हेस्प डेस्क स्थापित रहेगी। बीबीडी में वाहनों के पार्किंग का अच्छा प्रबंध रहेगा। गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बसे लगाई जायेंगी।

About Bhaskar Times

Check Also

Father’s Horror : चंपारण में कलयुगी पिता की क्रूरता, नहर में फेंके तीन मासूम, दर्दनाक मौत

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com