Home / देश विदेश / राज कुशवाहा ने लिया सोनम रघुवंशी के भाई का नाम, जांच एजेंसी की रडार पर गोविंद

राज कुशवाहा ने लिया सोनम रघुवंशी के भाई का नाम, जांच एजेंसी की रडार पर गोविंद

राजा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी सोनम रघुवंशी के कारण भाई गोविंद भी जांच की जद में आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य आधार राज का मोबाइल है, जिसमें हवाला का लेनदेन और कोडवर्ड मिले हैं।

उधर राजा रघुवंशी के भाई सचिन और विपिन ने आरोपी सोनम का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की है। लक्ष्मणपुरा (बाणगंगा) निवासी राज कुशवाह को ईस्ट खासी हिल्स (शिलांग) पुलिस ने अपराध शाखा के साथ पकड़ा था।

कोडवर्ड के रूप में 10 का नोट

जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल में हवाला लेनदेन का पता चला। दस के नोट के फोटो भी मिले, जो कोडवर्ड के रूप में भेजे गए थे। राज ने खुद स्वीकारा कि वह सोनम और गोविंद के साथ मिलकर हवाला के रुपयों का लेनदेन करता है। गोविंद का श्री बालाजी एक्टिरियो के नाम से प्लायवुड लेमिनेशन का कारोबार है।

जानकारी के मुताबिक अपराध शाखा ने ईडी को हवाला और कैश लेनदेन का ब्योरा भेज दिया है। इसके बाद ईडी के अफसरों ने जानकारी मांग ली है। जितेंद्र रघुवंशी के खाते भी जांच के दायरे में आ गए हैं। जितेंद्र गोविंद का रिश्तेदार है। सोनम उसके खातों से लेनदेन करती थी। शिलांग पुलिस ने गोविंद रघुवंशी को भी पूछताछ के लिए तलब कर लिया है।

गोविंद के बयानों में भी विरोधाभास

राजा रघुवंशी के स्वजन सोनम की मां पर शक जाहिर कर चुके हैं। उनका आरोप है कि राज और सोनम के प्रेम प्रसंग की सोनम की मां को जानकारी थी। उसने इस बात को छिपाया है। रिश्ता तय करने पर सोनम धमकी दे चुकी थी। सोनम के पिता देवी सिंह भी कई बातों को छिपाते रहे हैं।

सगाई के बाद उन्होंने सब कर्मचारियों से मुलाकात करवाई, पर राज को कभी सामने नहीं लेकर आए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी राज को कर्मचारी बताया, पर यह नहीं कहा कि वह राखी बंधवाता था। राज के स्वजन ने कहा कि गोविंद की कई बातों में विरोधाभास है। उन्होंने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की है। वह पूरा सच जानना चाहते हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com