Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / UP बीएड परीक्षा परिणाम : इंतजार खत्म बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम आज

UP बीएड परीक्षा परिणाम : इंतजार खत्म बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम आज

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार 17 जून को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी परिणाम जारी करेंगे। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी द्वारा एक जून को बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। छात्रों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एक जून को प्रदेश के 69 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से मूल्यांकन का काम पूरा करा लिया गया है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से शुचिता व शुद्धता के साथ मूल्यांकन कराते हुए रिकार्ड समय में परीक्षाफल तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बता दें कि बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केन्द्र पर 3,44,546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें महिलायें 1,96,700 एवं पुरूष 1,47,846 पुरुष अभ्यर्थी थे। छात्रों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले में संचालित बीएड कॉलेजों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com