Home / बिज़नेस / चालू सीजन में धान की बोआई 13% बढ़ी, कपास में आई कमी

चालू सीजन में धान की बोआई 13% बढ़ी, कपास में आई कमी

देश में चालू खरीफ सीजन में 13 जून तक धान की बोआई में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 17 जून मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 4.53 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बोआई हो चुकी है।

वहीं, पिछले वर्ष समान अवधि में चार लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हो चुकी थी। जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 जून तक दालों की बोआई का रकबा 3.07 लाख हेक्टेयर हो चुका है। यह पिछले वर्ष समान अवधि में 2.6 लाख हेक्टेयर था।

मोटे अनाज की बोआई रही स्थिर
इसी प्रकार, श्री अन्न या मोटे अनाजों की बोआई चालू खरीफ सीजन में अब तक 5.89 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रही, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 5.9 लाख हेक्टेयर में बोआई हुई थी।

गन्ने की बोआई में बढ़त, कपास की बोआई में आई कमी
गन्ने की बोआई भी मामूली बढ़त देखने को मिली है। यह बढ़कर 55.07 लाख हेक्टेयर हो गई है जो पिछले वर्ष समान अवधि में 54.88 लाख हेक्टेयर थी। कपास की बात करें तो कपास की बोआई में भी इस बार कमी देखने को मिली है। कपास की बोआई मामूली घटकर 13.19 लाख हेक्टेयर रही है। पिछले वर्ष समान अवधि में 13.28 लाख हेक्टेयर में कपास की बोआई हुई थी।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com