Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / यूपी: मंडी परिसर के बाहर फूल बेचने पर नहीं लगेगा शुल्क

यूपी: मंडी परिसर के बाहर फूल बेचने पर नहीं लगेगा शुल्क

यूपी में मंडी परिसर के बाहर फूल बेचने पर अब शुल्क नहीं लगेगा। अभी तक एक फीसदी मंडी शुल्क और आधा फीसदी यूजर चार्ज लगता था। अब किसानों को इनसे राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में फूल की खेती से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। किसानों व व्यापारियों को फूलों की बिक्री मंडी के बाहर करने पर मंडी शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए सभी प्रकार के फूलों को विनिर्दिष्ट कृषि उत्पाद की श्रेणी से हटाकर गैर विनिर्दिष्ट श्रेणी में रखने का फैसला लिया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की शनिवार को हुई 171वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि मंडी के आसपास फूल बेचने पर कोई शुल्क न लिया जाए।

उन्होंने कहा कि इससे फूल की खेती करने वाले किसानों में उत्साह बढ़ेगा। छोटे, सीमांत और फूलों की मौसमी खेती करने वाले किसानों को लाभ होगा। मंडी की हर गतिविधि में किसानों का हित देखा जाए।

अभी यह व्यवस्था
अभी तक बिक्री का 1% मंडी शुल्क और आधा फीसदी यूजर चार्ज लिया जाता था। इससे मंडी को हर साल करीब 25 से 30 लाख की आय होती थी।
अब मंडी के बाहर यह शुल्क पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, जबकि मंडी परिसर के अंदर बेचने पर मात्र 1% शुल्क लिया जाएगा।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com