Home / देश विदेश / ट्रंप के खिलाफ केस लड़ने वाले वकीलों पर हुआ एक्शन

ट्रंप के खिलाफ केस लड़ने वाले वकीलों पर हुआ एक्शन

अमेरिका के न्यायिक विभाग में कुछ लोगों की छंटनी की गई है। इस लिस्ट में कई वकीलों, न्यायिक विभाग के कर्मचारियों और गैर-कानूनी स्टाफ का नाम शामिल है। यह सभी लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे केस से किसी न किसी तरह जुड़े हुए थे। मगर, अब इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

न्यायिक विभाग की इस छंटनी में कुल कितने लोगों का नाम है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। समाचार एजेंसी एपी ने इस निर्णय से जुड़े 2 लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है।

जैक स्मिथ की टीम से अधिक छंटनी
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दो बड़े केस चल रहे हैं। पहला मामला गोपनीय दस्तावेज रखने का है और दूसरा मामला चुनाव नतीजों में हेरफेर करने की साजिश रचने से संबंधित है। इन मामलों की अगवाई विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम कर रही थी। वहीं, अब सबसे ज्यादा छंटनी भी जैक स्मिथ की टीम से ही हुई हैं।

पहले भी हो चुकी है छंटनी
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप के खिलाफ केस से संबंधित लोगों को निष्कासित किया गया है। इससे पहले भी जनवरी 2025 में दर्जनों वकीलों को बरखास्त किया जा चुका है। पिछले महीने भी 3 वकीलों की छंटनी की गई थी। यह तीनों वकील 2021 को कैपिटल हिल दंगों की जांच में शामिल थे।

ट्रंप पर हैं 2 बड़े आरोप
बता दें कि जैक स्मिथ की टीम ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने फ्लोरिडा स्थित घर में कुछ गोपनीय दस्तावेज रखे हैं। इसके अलावा 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हेरफेर करने की भी कोशिश की थी। यह मामले कई सालों से अदालत में चल रहे हैं। हालांकि, इन मामलों में अभी तक ट्रायल नहीं हो सका है।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com