Home / प्रदेश / उत्तराखंड / निवेश उत्सव: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- उत्तराखंड आकर नई ऊर्जा लेकर जाता हूं

निवेश उत्सव: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- उत्तराखंड आकर नई ऊर्जा लेकर जाता हूं

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड आकर नई ऊर्जा लेकर जाता हूं। यहां की नदियां आधे भारत को पीने और सिंचाई का पानी देती हैं। 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से कहा था कि एमओयू लाने नहीं उसे धरातल में उतरना असल पराक्रम है। मुख्यमंत्री को धन्यवाद है कि एक लाख करोड़ के निवेश को ग्राउंडिग हो रही है। पहाड़ी राज्य में निवेश लाना पहाड़ चढ़ने जैसा कठिन है। मुख्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों और कल्पनाओं के मिथक को तोड़ते हुए एक लाख हजार करोड़ का निवेश आ चुका है। इससे 81 हजार से अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। राज्य आंदोलन में कांग्रेस ने आंदोलनकारियों पर अत्याचार किया। भाजपा और पीएम अटल बिहारी ने राज्य बनाया था। अटल बिहारी ने तीन राज्य बनाए थे और तीनों अपने पैरों पर खड़े होकर चल रहे हैं। 2014 से मोदी सरकार इन राज्यों को संवारने का काम कर रही है।

कहा कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा अच्छे कामों पर राजनीति करती है। मनमोहन सरकार ने दस साल में उत्तराखंड को 53 हजार करोड़ दिए थे और मोदी सरकार के दस साल में 1 लाख 86 हजार करोड़ दिए है। कांग्रेसी थोड़े बहुत बचे दिखाई देते है और वो कुछ वर्षों में दिखाई भी नहीं देंगे। उन्होंने उत्तराखंड में निवेश सहित तमाम कार्यों और बेहतर सरकार चलने पर सीएम धामी की खूब पीठ थपथपाई।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com