Home / देश विदेश / क्या ट्रंप की धमकियों से डर गए पुतिन? रूस ने शांति वार्ता को लेकर कही ये बात

क्या ट्रंप की धमकियों से डर गए पुतिन? रूस ने शांति वार्ता को लेकर कही ये बात

 रूस ने रविवार को कहा कि वह यूक्रेन के साथ शांति स्थापित करने के लिए तैयार है, लेकिन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना उसकी प्राथमिकता है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, ‘राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन ने बार-बार यूक्रेन से वार्ता को यथाशीघ्र शांतिपूर्ण निष्कर्ष पर पहुंचाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसके लिए प्रयास की आवश्यकता है और यह आसान नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए मुख्य बात अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। हमारे लक्ष्य स्पष्ट हैं।’

पेस्कोव ने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मॉस्को को युद्धविराम पर सहमत होने या कड़े प्रतिबंधों का सामना करने के लिए 50 दिन की समय सीमा दिए जाने के कुछ दिन बाद दिया है।

क्रेमलिन ने इस बात पर जोर दिया है कि किसी भी शांति समझौते में यूक्रेन को उन चार क्षेत्रों से हटना चाहिए, जिन्हें रूस ने सितंबर, 2022 में अपने अधीन कर लिया था, लेकिन कभी भी पूरी तरह से कब्जा नहीं किया।

नाटो में शामिल होने का प्रयास छोड़ दे यूक्रेन: रूस 

रूस यह भी चाहता है कि यूक्रेन नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल होने के अपने प्रयास को छोड़ दे तथा अपने सशस्त्र बलों के लिए उसके द्वारा तय हदें स्वीकार कर ले। हालांकि, यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने इसे अस्वीकार कर दिया है।इस बीच, रूस ने यूक्रेन के शहरों पर अपने लंबी दूरी के हमलों को तेज करना जारी रखा है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक परिसरों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। हमले में उच्च सटीकता वाले हवाई, जमीन और समुद्र से दागे जाने वाले हथियारों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया और सभी निर्धारित लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।

रूसी रक्षा मंत्रालय और मास्को के मेयर ने यह भी बताया कि उन्होंने रातभर में 142 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 27 मास्को क्षेत्र में थे। ये ड्रोन कथित तौर पर रूस के यूरोपीय हिस्से के कई क्षेत्रों के साथ-साथ काला सागर के ऊपर भी मार गिराए गए।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com