Home / मनोरंजन / पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन

पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन

टेलीविजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। पवित्र रिश्ता से प्रसिद्ध प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक्ट्रेस कैंसर से जूझ रही थीं और 31 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रिया मराठे ने अपनी अभिनय प्रतिभा से टेलीविजन में पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन से प्रशंसक सदमे में हैं।

टीवी की दुनिया से रविवार की सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। पवित्र रिश्ता से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस का निधन हो गया है। 38 साल की उम्र में अभिनेत्री के चले जाने से लोगों को हैरानी हो रही है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि प्रिया मराठे है, जिन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग की बदौलत पहचान हालिस की थी।

प्रिया के निधन (Priya Marathe Passed Away) के बाद फैंस को हैरानी हो रही है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनका निधन किस वजह से हुआ है। महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रही थी। रविवार को इस बीमारी से जंग हारने के बाद उनका निधन हो गया। आज यानी 31 अगस्त की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रिया मराठे का एक्टिंग करियर
टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे के बारे में बता दें कि उनका जन्म 23 अप्रैल 1987 में मुंबई को हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही की है। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई सीरियल्स में काम किया।

मराठे के बारे में बता दें कि उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक ‘कसम से’ में विद्या बाली का रोल भी निभाया था। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी देखा गया। वह एक्ट्रेस ही नहीं, स्टैंडअप कॉमेडियन भी थी।

टीवी के इन पॉपुलर सीरियल्स में आई थीं नजर
प्रिया मराठे ने एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने के बाद पॉपुलर धारावाहिक पवित्र रिश्ता में काम किया। इसमें उनकी भूमिका को खूब सराहा गया। दरअसल, उन्होंने वर्षा सतीश का किरदार इस शो में निभाया था। इसके बाद अभिनेत्री ने अप्रैल 2012 में सोनी टीवी के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में ज्योति मल्होत्रा का किरदार निभाया। इसके अलावा, भी उन्होंने कई पॉपुलर शोज में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्ट्रेस फैंस से जुड़ी रहती थी, लेकिन बीमारी से जंग लड़ने के कारण वह एक साल से इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव नहीं थी।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com