Home / मनोरंजन / कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के रिलीज डेट का एलान

कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के रिलीज डेट का एलान

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर बड़ी अपडेट आ गई है। यह फिल्म बहुत जल्द दर्शकों के बीच आने वाली है। निर्माताओं ने इसके रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म।

कपिल शर्मा ने शेयर किया पोस्ट
कपिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। यह क्लिप फिल्म के पोस्टर की एक स्लाइड थी जिसमें सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए, कॉमेडियन-अभिनेता ने लिखा, “दोगुने कन्फ्यूजन और चार गुना मस्ती के लिए तैयार हो जाइए। ‘किस किसको प्यार करूं 2’, हंसी का धमाल सिर्फ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को शुरू होगा।”

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
रिलीज डेट के सामने आते ही नेटिजंस काफी खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म से ज्यादा हनी सिंह के गाने का इंतजार है।’ वहीं दूसर यूजर ने कहा, ‘फिल्म बहुत शानदार होने वाली है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘केंडी यो यो हनी सिंह।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स कपिल शर्मा के कॉमेडी अंदाज को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com