Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / लखनऊ: पांच डिग्री तापमान के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा

लखनऊ: पांच डिग्री तापमान के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट का दौर शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर 5.6 डिग्री तापमान के साथ इटावा दूसरे नंबर पर तो 5.8 डिग्री तापमान के साथ मुजफ्फरनगर तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं जो तीन से चार दिन में करीब तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में रविवार से लेकर बुधवार तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और फिर कुछ समय के लिए यह नियत रह सकती है। उन्होंने बताया कि इसका यह मतलब नहीं है कि गर्मी पड़ेगी लेकिन गलन में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन महसूस नहीं होगा। एक सप्ताह बाद से एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिन सुबह के समय धुंध रहेगी लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ का तापमान भी इस सीजन का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि अब तक का सबसे कम तापमान रहा। लखनऊ के पड़ोसी जनपद बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com