Home / प्रदेश / उत्तराखंड / उत्तराखंड में सर्दी का सितम बढ़ने की आशंका, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में सर्दी का सितम बढ़ने की आशंका, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच अब पारे में तेजी से गिरावट आने लगी है। हालांकि, दिन में धूप अभी ठंड से राहत दे रही है। शाम को ठंडी हवाएं कंपकंपा रही है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में सर्दी का सितम बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दून के अधिकतम तापमान में भी दो दिन के भीतर करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन अब भी यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

अन्य मैदानी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा रही है। इस बीच पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिन में ज्यादातर क्षेत्रों में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com