Home / राजनीति / थरूर की ‘दूरी’ से कांग्रेस में हलचल

थरूर की ‘दूरी’ से कांग्रेस में हलचल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों की एक बैठक हुई। कांग्रेस सांसदों की इस बैठक में शशि थरूर नहीं शामिल हुए। ये तीसरा मौका था जब इस प्रकार की बैठक में शशि थरूर की अनुपस्थिति देखने को मिली है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद ने कई मौकों पर पीएम मोदी और उनकी नीतियों की तारीफ की है। इस कारण थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच के संबंध तनावपूर्ण देखने को मिले हैं।

राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक
बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसदों की ये बैठक संसद भवन की एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में आयोजित की गई। इस बैठक में संसद के शेष शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति, विपक्ष की एकजुटता और सरकार को घेरने के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के करीब सभी सांसद मौजूद रहे, लेकिन इसमें शशि थरूर अनुपस्थित रहे, जिसके कारण अब सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की टाइमलाइन के अनुसार, शशि थरूर कल किसी इवेंट में कोलकाता में थे। इस कारण माना जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठक में वह नहीं पहुंच सके।

मनीष तिवारी भी रहे नदारद
शशि थरूर ने तीसरी बार कांग्रेस पार्टी की सांसदों की बैठक से दूरी बनाई है। हालांकि, इस बीच सूत्रों ने दावा किया कि कांग्रेस के एक और सीनियर नेता और चंडीगढ़ के MP मनीष तिवारी भी नहीं पहुंचे थे। वह इस बैठक में क्यों नहीं पहुंचे, इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं सामने आ सकी है। हालांकि, शशि थरूर के बाद मनीष तिवारी का पार्टी बैठक में न शामिल होना दर्शाता है कि पार्टी के अंदरखाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इससे पहले भी कई बैठक में नहीं पहुंचे थरूर
गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब थरूर कांग्रेस पार्टी की सांसदों की बैठक में न पहुंचे हों। इससे पहले भी शशि थरूर ने दो बार ऐसी बैठकों से दूरी बनाई थी। कांग्रेस MP शशि थरूर ने 1 दिसंबर को साफ किया कि उन्होंने एक दिन पहले हुई कांग्रेस स्ट्रेटेजिक ग्रुप मीटिंग जानबूझकर नहीं छोड़ी थी, उन्होंने साफ किया था जब मीटिंग हुई तो वह केरल से लौट रही फ्लाइट में थे।

About Bhaskar Times

Check Also

ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: लेबर पार्टी के दबाव के आगे झुके कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

ब्रिटेन की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com