Home / पर्यटन / झारखंड की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर, राफ्टिंग से लेकर ट्रैकिंग तक का मिलेगा मजा

झारखंड की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर, राफ्टिंग से लेकर ट्रैकिंग तक का मिलेगा मजा

जनवरी का महीना घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। यह मौसम काफी सुहाना होता है और गर्मी की भी परेशान नहीं रहती है, जिससे आराम से घूमा जा सकता है। ऐसे में झारखंड सबसे अच्छा लोकेशन है। यहां हरे-भरे जंगल, ऊंचे झरने, शांत तालाब, ऐतिहासिक स्थल और एडवेंचर स्पॉट सब कुछ है, जो आपको खूब पसंद आएंगे। अगर आप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो झारखंड आपकी ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। आइए आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताते हैं।

पारसनाथ हिल्स
अगर आप पहाड़ों पर घूमने के शौकीन हैं, तो झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ हिल्स को चुन सकते हैं। यहां का व्यू, नेचर और शांत माहौल आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगा। बता दें कि यह झारखंड की सबसे ऊंची चोटी भी है।

देवघर
झारखंड घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो देवघर का बैद्यनाथ धाम जरूर जाएं। यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां पर आप झरने, ट्रैकिंग और खूबसूरत नजरों का आनंद ले सकते हैं। यह एक सुदंर और सुकून भरी जगह है, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

दसम फॉल्स
झारखंड का फेमस दसम फॉल्स अपनी खूबसूरत के लिए जाना जाता है। इस फॉल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां का शांत माहौल और झरने की आवाज आपके मन को मोह लेगा। वहीं, चारों तरफ की हरियाली इसे और अट्रैक्टिव बनाता है।

हजारीबाग
हजारीबाग का नाम आते ही झरने और हरियाली का ख्याल मन में आता है। नेचर लवर्स के लिए यहां पर खूबसूरत कान्हर झरना, चंद्र झरना और गौरांग झरना भी हैं। साथ ही, यह ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए एकदम परफेक्ट लोकेशन है।

जमशेदपुर
जमशेदपुर सिर्फ स्टील सिटी ही नहीं, बल्कि नेचर की गोद में बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां के शानदार नजारे और हरे-भरे पार्क एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। बता दें कि कयाकिंग और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह खास है।

सिमडेगा
झारखंड का सिमडेगा अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और नेचर हाइकिंग का मजा ले सकते है। यह जगह कम भीड़ वाली है, इसलिए यहां का माहौल काफी शांत है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो इस लोकेशन को जरूर एक्सप्लोर करें।

रजरप्पा मंदिर
झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित रजरप्पा मंदिर अपने अनोखे और रहस्यमय कहानियों के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि यहां मांगी हुई मन्नत मां छिन्नमस्ता पूरी करती हैं। अगर आप घूमने के लिए झारखंड जा रहे हैं, तो इस चमत्कारी मंदिर के दर्शक जरूर करें और यहां पर आपको स्टे करने के भी कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

About Bhaskar Times

Check Also

हेलीकॉप्टर से मात्र इतने रुपये में पहुंचे बाबा केदार के द्वार

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध ‘चार धाम यात्रा’ का बिगुल बज चुका है। जी हां, देश-दुनिया …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com