Home / बिज़नेस / निफ्टी ने फिर छुआ 26000 का आंकड़ा

निफ्टी ने फिर छुआ 26000 का आंकड़ा

वैश्विक बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय सूचकांक 12 दिसंबर को तेजी में खुले। सेंसेक्स 289.71 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 85,107.84 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 76.65 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 25,975.20 पर पहुंच गया।

निफ्टी पर Hindalco, L&T, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, Axis Bank प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि Max Healthcare, Shriram Finance, Tech Mahindra, SBI Life Insurance, Apollo Hospitals में गिरावट देखने को मिली।

वहीं शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया US डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 90.56 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। घरेलू और ग्लोबल सेटिमेंट का असर रुपये की गिरावट से साफ दि रहा है।

गुरुवार को कैसा रहा शेयर बाजार का हाल
भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई, जिससे निफ्टी में तीन दिन से जारी गिरावट का रुख टूट गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार ग्यारहवें सत्र में बिकवाली जारी रखी। निवेशक भारत के सीपीआई और आज जारी होने वाले अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com