Home / बिज़नेस / 3000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना बनेगा फंड

3000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना बनेगा फंड

म्यूचुअल फंड में मिलने वाले आकर्षक रिटर्न के चलते आज हर कोई इसमें निवेश करना चाहता है। हालांकि ये रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। आज हम एसआईपी कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे कि हर महीने 3000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना फंड बनकर तैयार होगा?

कैलकुलेशन
निवेश रकम- हर महीने 3000 रुपये
निवेश अवधि- 15 साल
निवेश रिटर्न- 12 फीसदी
अगर हर महीने 3000 रुपये की एसआईपी की जाए तो 15 साल बाद उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 15,14,000 मिल सकते हैं। इन 15 सालों में निवेश रकम ही 5,40,000 रुपये होगी। इसके साथ ही आपको रिटर्न में ही 9,74,000 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि ये रिटर्न पूरी तरह से शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।

क्या होता है SIP?
एसआईपी को हम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान भी कहते हैं। जैसे की इसके नाम से समझ आ रहा है कि एक निश्चित समय के लिए निश्चित निवेश के साथ पैसा लगाना। आपको एसआईपी में कई तरह के फायदे मिल जाते हैं। जो आपको किसी और निवेश तरीके में नहीं मिलेंगे।

फायदे
एसआईपी के जरिए आप 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसमें अधिकतम लिमिट नहीं है।

आप जब चाहे एसआईपी अमाउंट को बढ़ा सकते हैं।

इसके साथ ही आप जब चाहे इसे रोक सकते हैं।

इसमें एफडी या आरडी के लिए समय सीमा नहीं होती, आप इसमें कितने भी लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं।

नुकसान
एसआईपी के तहत आपका पैसा म्यूचुअल फंड में लगता है। इन फंड से मिलने वाला रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com