Home / खेल / जेसन होल्डर ने फेंकी ऐसी गेंद पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, आसान नहीं है फेंकना

जेसन होल्डर ने फेंकी ऐसी गेंद पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, आसान नहीं है फेंकना

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर टी20 के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनकी लंबाई अच्छी है और इसी कारण उनसे लंबे-लंबे छक्कों की उम्मीद की जाती है और ये होता भी है। वहीं उनकी गेंदबाजी भी प्रभावी रहती है। इस समय होल्डर पूरे क्रिकेट जगत में सुर्खियों में बने हैं और इसका कारण उनकी गेंदबाजी है।

होल्डर इस समय आईएलटी20 लीग में खेल रहे हैं। वह इस लीग में अबू धाबी नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। इस टीम का सामना दुबई कैपिटल्स से था। इस मैच में होल्डर ने ऐसी गेंद फेंकी की दुनिया देखती रह गई। ये गेंद न बल्लेबाज को समझ में आई और न ही होल्डर की टीम को और सभी इसे देखकर हंस रहे थे।

चौथी स्लिप में पहुंची गेंद

होल्डर टीम के कप्तान भी हैं। उन पर जिम्मेदारी बड़ी है। दुबई कैपिटल्स के खिलाफ वह गेंदबाजी कर रहे थे। एक ओवर के दौरान जब होल्डर गेंद फेंकने आए तो उनके हाथ से गेंद छूट गई और सीधे चौथी स्लिप के पास गई। बल्लेबाज तक ये गेंद पहुंची ही नहीं और न ही विकेटकीपर तक। जहां चौथी स्लिप खड़ी होती है वहां गेंद ने सीधा टप्पा खाया। ये देख होल्डर खुद हैरान रह गए। वह अपनी गेंद पर ही हंसने लगे। अंपायर ने इसे नौ बॉल करार दिया क्योंकि गेंद बल्लेबाज के सिर के काफी ऊपर थी। इस बात से भी उनकी पूरी टीम हैरान थी।

वीडियो हो गया वायरल

होल्डर की इस घातक गेंद का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी हैरानी जता रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया। फैंस इस मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। जहां तक मैच की बात है तो अबू धाबी ने ये मैच 50 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस टीम ने सात विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। दुबई कैपिटल्स की टीम 16.2 ओवरों में 108 रनों पर ढेर हो गई।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com