Home / खेल / अभिषेक शर्मा का नागपुर में ‘महा-तांडव’, रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा नया इतिहास

अभिषेक शर्मा का नागपुर में ‘महा-तांडव’, रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा नया इतिहास

अभिषेक शर्मा ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले T20I मैच के दौरान T20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय स्टार ओपनर ने T20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान उन्होंने आंद्रे रसेल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Abhishek Sharma T20 Career: भारतीय स्टार बैटर अभिषेक शर्मा ने 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA Stadium) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले T20I मैच के दौरान इतिहास रचा।

नागपुर में पहले टी20 मैच में अभिषेक ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी शानदार पारी के साथ T20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए। मैच से पहले उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 82 रनों की जरूरत थी और इस बाएं हाथ के बैटर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए T20 में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

IND vs NZ: Abhishek Sharma का कोई सानी नहीं
दरअसल, अभिषेक शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में अपने 5000 रन पूरे किए और वह गेंद के लिहाज से ऐसा करने वाले अब तक के सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक ने 2898 गेंदों में 5000 टी20 रन पूरे किए और आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 2942 गेंद का सामना किया था।

मेंस टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (गेंद के लिहाज से)
2898 – अभिषेक शर्मा

2942 – आंद्रे रसेल

3127 – टिम डेविड

3196 – विल जैक्स

3239 – ग्लेन मैक्सवेल

अभिषेक ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
इतना ही नहीं, स्टार ओपनर ने अपनी तूफानी पारी के दौरान एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। उन्होंने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था, जो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है।

पिछला रिकॉर्ड केएल राहुल और रोहित शर्मा के नाम था। दोनों ने 23 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था, राहुल ने 2020 में ऑकलैंड में और रोहित ने 2020 में हैमिल्टन में 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इस बीच, यह आठवीं बार था जब उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के फिल सॉल्‍ट, सूर्यकुमार यादव और ऐविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा। सॉल्‍ट, सूर्या और लुईस ने 7 बार यह कमाल किया है।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com