Home / मनोरंजन / Border 2 से चमक गई Varun Dhawan की किस्मत

Border 2 से चमक गई Varun Dhawan की किस्मत

अभिनेता वरुण धवन को बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। लेकिन मूवी की रिलीज के बाद उन्होंने आलोचकों को मुंह बंद कर दिया। बॉर्डर 2 में जिस तरह से वरुण ने होशियर सिंह दहिया के किरदार को अदा किया है, उसकी प्रंशसा हर कोई कर रहा है। बॉर्डर 2 की सफलता से वरुण धवन का एक्टिंग करियर एक बार पिर रिवाइव हो गया है।

ऐसे में फैंस ये इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले समय में वरुण धवन कौन सी मूवी में नजर आएंगे। आइए हम आपको इस बारे में इस लेख में डिटेल में बताते हैं-

इस मूवी में नजर आएंगे वरुण धवन
हिंदी सिनेमा में पिछले 14 सालों से वरुण धवन बतौर अभिनेता एक्टिव हैं। लेकिन बॉर्डर 2 को अलावा कोई भी उनकी ऐसी मूवी नहीं रही है, जिसका प्रदर्शन कमर्शियल तौर पर ऐतिहासिक रहा हो। लेकिन आने वाले समय में वरुण इतिहास दोहराते हुए नजर आ सकते हैं।

क्योंकि उनकी जिस अपकमिंग मूवी के बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि हां आने वाले वक्त में एक्टर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे। दरअसल वरुण धवन की वह अपकमिंग फिल्म भेड़िया 2 (Bhediya 2) है। जी हां स्त्री 2 और छावा जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले वरुण ी भेड़िया 2 तैयार हुई है।

मूवी का पहला पार्ट औसतन रहा, लेकिन जिस तरह से स्त्री 2 और थामा में भेड़िया कैरेक्टर को ऑडियंस की तरफ से प्यार मिला, उससे ये साफ होता है कि वरुण धवन भेड़िया 2 के जरिए सफलता की एक नई कहानी लिखते हुए नजर आ सकते हैं।

कब रिलीज होगी भेड़िया 2
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म भेड़िया 2 को लेकर सिनेप्रेमियों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। गौर किया जाए वरुण धवन की इस आने वाली फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो साल 2024 में मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 14 अगस्त को भेड़िया 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com