साउथ की इस फिल्म में भौकाल मचाने आ रहे Dhurandhar के रहमान डकैत

धुरंधर (Dhurandhar) की रिलीज के बाद से लोगों ने अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को रहमान डकैत के रोल में खूब पसंद किया। धुरंधर 2 में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। फैंस ये जानना चाह रहे थे कि एक्टर का अगला प्रोजेक्ट क्या आने वाला है।

अब 28 मार्च को एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की एक झलक शेयर की है। एक्टर बहुत जल्द फिल्म महाकाली में नजर आने वाले हैं। मूवी में वो शुक्राचार्य का रोल निभाएंगे। मेकर्स ने उनकी एक बीटीएस फोटो शेयर की है।

प्रशांत ने अक्षय के लिए लिखा बर्थडे नोट

एक्स पर एक्टर की फोटो शेयर करते हुए प्रशांत ने उनके लिए एक बर्थडे नोट लिखा और उनकी पॉवरफुल स्क्रीन प्रीजेंस की तारीफ की। फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए अक्षय खन्ना तेलुगू सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा के ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (PVCU) का एक अहम हिस्सा होगी। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें अक्षय खन्ना ‘असुर गुरु शुक्राचार्य’ के रहस्यमयी किरदार में नजर आए थे।

कुछ बड़ा जल्द आने वाला है – प्रशांत

उन्होंने अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बताया जिसकी सच्ची प्रतिभा शोर-शराबे पर निर्भर नहीं करती, और सहजता से प्रभावशाली प्रदर्शन करके वो खुद इसे मनवा लेता है। निर्देशक ने आगे इस सहयोग को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया और संकेत दिया कि दर्शक फिल्म से कुछ खास की उम्मीद कर सकते हैं और जल्द ही और जल्द ही इस पर और अपडेट आएगा।

प्रशांत ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे अक्षय खन्ना सर, एक असली हीरो जिन्होंने बिना किसी शोर शराबे के दुनिया को अपना टैलेंट दिखाया। अक्षय की पर्दे पर मौजूदगी, दमदार अभिनय और उनका क्लास हमेशा अलग दिखता है। प्रशांत ने आगे बताया कि वे दुनिया को यह दिखाने के लिए बेताब हैं कि उन्होंने साथ मिलकर क्या बनाया है।’

बता दें कि इसके साथ-साथ अक्षय खन्ना बॉलीवुड में भी एक बड़े प्रोजेक्ट ‘इक्का’ का हिस्सा हैं। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में वे सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Back to top button