Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / साकार फाउंडेशन के सुरों ने लखनऊ को किया मंत्रमुग्ध

साकार फाउंडेशन के सुरों ने लखनऊ को किया मंत्रमुग्ध

लखनऊ। साकार फाउंडेशन द्वारा 16 अप्रैल को अलीगंज स्थित एक होटल में आयोजित ‘स्वरलहरी’ संगीत कार्यक्रम ने शहर के संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित इस कार्यक्रम में सुर, ताल और उमंग की ऐसी सरिता बही कि हर उपस्थित व्यक्ति खुद को झूमने से रोक न सका।

इस रंगारंग आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। कराओके से लेकर लोकगीतों तक, हर प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बना दिया। अनुभवी प्रतिभागियों की आवाज़ में जीवन के अनुभवों की मिठास साफ झलक रही थी।

करीब 24 वर्षों से सामाजिक सेवा में सक्रिय साकार फाउंडेशन वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन का मंच दिया, बल्कि समाज के वरिष्ठजनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ रश्मि रॉयचौधरी, डॉ टीके रॉयचौधरी एवं डॉ विनीता सिंह ने किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एम सी श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, बबली चौबे, डीके श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, अर्चना जायसवाल, मुकेश श्रीवास्तव, डॉ विनीता सिंह, राकेश श्रीवास्तव,  नीरज श्रीवास्तव, एम के मिश्र, रत्ना श्रीवास्तव, रवींद्र श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, ऋचा श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, अंजलि सिंह, अनुराधा गुप्ता, मीरा तिवारी, रजनी तिवारी, शशि गुप्ता तथा अन्य प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दे कर समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रतिका श्रीवास्तव की नृत्य प्रस्तुति विशेष रहीं।

कार्यक्रम का संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने अपने खास अंदाज में किया। साकार फाउंडेशन की सचिव प्रीति लाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
यह आयोजन न सिर्फ संगीत का उत्सव था, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण बना कि जुनून और प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com