अंगुलियों का आकार बताता है आप का व्यवहार

image source-instagram

कहा जाता है कि इंसान का व्यवहार उसके व्यक्तित्व का आइना होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शरीर की बनावट और अंगुलियों का आकार भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। पुरानी कहावत है कि जैसी संगत वैसी बुद्धि, मतलब इंसान जैसा होता है, वैसे ही लोगों की नजदिकियां और साथ पसन्द करता है। और जैसे लोगों से दोस्ती होती है व्यक्ति का व्यक्तित्व वैसा ही होता है।

इंसान जब किसी ने मिलता है तो उससे हाथ मिलाकर अभिवादन करता है। हाथ मिलाने से उस इंसान के भाव और सहृदयता का पता चलता है। ज्योतिषियों का कहना है कि इंसान के हाथ के साथ ही उसकी अंगुलियों की लम्बाई उसकी बनावट इंसान की सोच को दर्शाती है।

अक्सर ये देखा जाता है कि लम्बी अंगुली वालों के अच्छे दोस्त उन्ही के जैसी अंगुली वाले होते हैं, और छोटी अंगुली वाले के उसी तरह के अंगुली वाले क्योंकि दोनों के स्वभाव की कई बाते एक दूसरे से समानता लिए हुए होती है। छोटी अंगुलियां उन्हें कहा जाता है जो हथेली बंद करने पर कठिनाई से अंगूठे के नीचे वाले उभार को छुती हैं और हथेली की तुलना मे छोटी कही जाती है।

छोटी अंगुली वाले लोग किसी विषय की गहराई में जाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोग किसी भी विषय के बारे में ज्यादा लम्बी कहानी सुनना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। जब भी ऐसे लोग किसी काम को शुरू करते हैं उसमें पूरी तरह से जुट जाते हैं। ये स्वभाव से थोड़े आक्रामक किस्म के होते हैं। ऐसे लोग बड़ी-बड़ी प्लानिंग करते हैं। इन लोगों की प्लानिंग बहुत जमी हुई होती है। ऐसे लोग सेनाओं के प्रधान व नीतियों का निर्माण करने वाले होते हैं। इन लोगों की विशेषता होती है कि ये प्रजेन्टेशन बहुत अच्छे से देते हैं क्योंकि ये कम शब्दों में प्रभावी रूप से अपनी भावनाओं को समझाना अच्छे से जानते हैं। यदि छोटी अंगुलियों के साथ ही मस्तिष्क रेखा अस्पष्ट हो तो ऐसे लोग जीवन में असफल रहते हैं।

Back to top button