एयरपोर्ट पर अलग अवतार में नजर आई दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार को मुंबई हवाईअड्डे पर दिखाई दी। इस के चलते दीपिका पादुकोण ने ऐसी ड्रेस पहनी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं कुछ को तो दीपिका पादुकोण के लुक को देखकर रणवीर सिंह की याद आ गई। बता दे कि दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। कैजुअल लुक हो या पार्टी लुक, दीपिका पादुकोण सभी में बहुत खूबसूरत लगती हैं।

वही इस बीच मंगलवार को दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस के चलते दीपिका ने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना था। इसके साथ ही दीपिका ने ग्रीन चेक में लॉन्ग ब्लेजर तथा व्हाइट शूज पहने थे। वही दीपिका का ये लुक देखकर प्रशंसकों को दीपिका पादुकोण के हस्बैंड और अभिनेता रणवीर सिंह की याद आ गई। रणवीर भी ऐसे ही लॉन्ग ब्लेजर पहनते हैं।

वही ये पहली बार नहीं है दीपिका पादुकोण की किसी तस्वीर को इतना पसंद किया जा रहा है आए दिन ही दीपिका पादुकोण की तस्वीरें पोस्ट होते ही इंटरनेट पर छा जाती है तथा प्रशंसकों द्वारा उनका भरपूर प्यार मिलता रहता है। वही बात यदि दीपिका पादुकोण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म पठान में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान तथा जॉन अब्राहम लीड किरदार में हैं।

Back to top button