उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 06 फरवरी 2022

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा कि स्वर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध और भारत रत्न से सम्मानित लता जी का निधन कला व संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपनी सुरीली आवाज में 25 हजार से अधिक सदाबहार गीत गाने वाली लता जी का कला व संगीत जगत को दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।

सम्पर्क सूत्र: जयेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button