15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 66,86,070 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 47.70 प्रतिशत

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,47,845 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 18,554 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,72,21,272 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,26,953 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 19,328 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 97,329 एक्टिव मामले हैजिनमे 94,529 लोग होम आइसोलेशन में है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 19 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 26,35,029 डोज दी गयी हैजिनमे  15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,77,075 डोज दी गई। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,13,20,582 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 95.86 प्रतिशत है।18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,14,90,739 दी गयीजो उनकी जनसंख्या का 62.06 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 66,86,070 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी हैजो उनकी जनसंख्या का 47.70 प्रतिशत है।  उन्होंने बताया कि अब तक 5,88,149 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रदेश 24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश मे पहला राज्य है। कल तक कुल 24,85,540 डोज दी जा चुकी है।

श्री प्रसाद ने बताया सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

सम्पर्क सूत्र: धर्मवीर खरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button