Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / CAA: जनता का समर्थन जुटाने में लगी भाजपा, अन्य राज्यों में भी सभा करेंगे CM योगी आदित्यनाथ

CAA: जनता का समर्थन जुटाने में लगी भाजपा, अन्य राज्यों में भी सभा करेंगे CM योगी आदित्यनाथ

नागरिकता संशोधन कानून को लोकसभा तथा राज्यसभा में पास कराने के बाद भाजपा अब जनता के बीच में हैं। देश में भारी विरोध के बीच अब भाजपा ने जनता के बीच जाकर इस कानून को लेकर अपना समर्थन पाने का दीर्घ कार्यक्रम जारी किया है। भाजपा के इस दीर्घ कार्यक्रम की नींव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के साथ इसके पक्ष में देश भर में जनसभाएं करेंगे।

नागरिकता संशोधन कानून शुक्रवार से पूरे देश में लागू हो चुका है। सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भले ही इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा हो, लेकिन भाजपा ने अब जनता के बीच जाकर इसका बड़ा समर्थन पाने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ी भूमिका में हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सभा कर जनता का दिल जीतने की तैयारी में हैं। भाजपा के कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे राज्यों में भी सभाएं करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दस दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया था जो अभी भी जारी है। पांच जनवरी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून के बारे में पार्टी के 10 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत रविवार को दिल्ली में घर-घर अभियान की अगुवाई की थी। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर समर्थन जुटाने की कोशिश में लगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे राज्यों में भी सभाएं करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ नागरिकता संशोधन कानून पर आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर में व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी वह बिहार के गया में लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में समझाएंगे। इसके बाद उनका 18 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, 19 जनवरी को गोरखपुर, 20 जनवरी को लखनऊ, 21 जनवरी को कानपुर, 22 जनवरी को मेरठ और 23 को आगरा में कार्यक्रम है।

देश के अन्य राज्यों के साथ ही नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसा भी देखने को मिली है। इसके बाद भाजपा ने जनता के बीच जाने का कार्यक्रम तैयार किया है। भाजपा ने सीएए के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये घर-घर अभियान शुरू किया है।

About Bhaskar Times

Check Also

Trump Avenue : हैदराबाद में बनी डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, जानिए नामकरण के पीछे की बड़ी वजह

भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के बीच तेलंगाना की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com