Home / बिज़नेस / Gold Futures price: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए क्या चल रहा है भाव

Gold Futures price: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए क्या चल रहा है भाव

कोरना वायरस का असर अब सोने-चांदी की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार को 11 बजकर 37 मिनट पर पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में 0.58 फीसद या 235 रुपये की बढ़त देखने को मिल रही थी। इस बढ़ोत्तरी से पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत 40,587 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं, तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो इसमें भी सोमवार को बढ़त देखने को मिल रही है। इस सोने में सोमवार को 11 बजकर 41 मिनट पर 0.62 फीसद या 251 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी। जिससे यह 40,725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी सोमवार को बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में सोमवार सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर 0.68 फीसद या 319 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी। इस बढ़त से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 47,254 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोना सोमवार को 0.57 फीसद या 9 डॉलर की बढ़त के साथ 1,580.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 0.53 फीसद या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 18.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं, क्रूड ऑयल को देखें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर 19 फरवरी 2020 का क्रूड ऑयल की वायदा कीमत सोमवार सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर 2.14 फीसद या 83 रुपये की गिरावट के साथ 3,790 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com