Home / खेल / T20 World Cup 2026 में भारत के सामने होंगी ये 5 बड़ी चुनौतियां

T20 World Cup 2026 में भारत के सामने होंगी ये 5 बड़ी चुनौतियां

 भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से करने वाली है। टीम इंडिया का पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला जाना है। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 55 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत अपने घर पर खेलता हुआ दिखाई देगा, जिससे टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, भारत के सामने कई बड़ी चुनौतियां सामने आने वाली हैं।

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था, जिसकी वजह से इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरने वाले हैं। भारत अपने घर पर मुकाबले खेल रहा है, जिससे वर्ल्ड कप जीतने दबाव और भी अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा भारत को वर्ल्ड कप में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां

डिफेंडिंग चैंपियन का दबाव
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरने वाली है। भारत पर ट्रॉफी डिफेंड करने के दबाव के साथ घरेलू मैदानों पर खेलने का भी दबाव है। फैंस को उम्मीदें होगी कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप अपने घर से बाहर ने जाने दे और भारत के सामने ये सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है।

चोटिल खिलाड़ी और खराब फॉर्म
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के 2 अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए, जिसमें तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है। तिलक चोट के बाद वापसी कर चुके हैं और यूएसए के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेला था लेकिन वॉशिंगटन सुंदर को लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा भारत के ओपनर संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और फॉर्म में लौटना टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

ओस का प्रभाव
भारत को घरेलू मैदानों पर मुकाबले खेलने हैं और ये टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस समय भारत में काफी ओस आती है, जिससे टीमों को दिक्कत का सामना करना पडे़गा। भारत अगर टॉस हारता है और दूसरी पारी में गेंदबाजी करनी पड़ती है, तो टीम इंडिया के स्पिनर्स के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

स्पिन संयोजन
भारत की टीम में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनर्स के नाम शामिल हैं। अक्षर पटेल टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को लेकर है। क्या भारत इन दोनों को साथ में खिला सकता है? टीम इंडिया को इसका जवाब जल्द ही ढूंढ़ना होगा।

रोहित-विराट के अनुभव की कमी
भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारा है। हालांकि, वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इन दोनों के अनुभव की कमी खल सकती है। भारत को इससे पार पाना होगा और विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन होगा।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com