Weather Alert : अगले 24 से 48 घंटों में कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की आशंका, देखें पूरी लिस्‍ट

Weather Alert : उत्‍तर भारत में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद वहां जनजीवन प्रभावित रहा। इसके बाद अब वहां मौसम ठीक है लेकिन मध्‍य भारत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर अभी कई शहरों में आंधी और बारिश की आशंका है। जानिये कहां मौसम का क्‍या हाल रहेगा।

– मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में मौसम खराब हो सकता है। मौसम के मॉडल के अनुसार इन राज्‍यों के पूर्वी और मध्य भागों में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है।

– अगले 24 घंटों के दौरान AndhraPradesh, Vidarbha, Telangana, Kerala, अरुणाचल प्रदेश, और असम में कुछ स्थानों पर गड़गड़ाहट के साथ बारिश की आशंका है।

– 2 फरवरी के बाद मौसम की गतिविधियां थमने लगेंगी। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश में अलग-थलग हल्की बारिश जारी रह सकती हैं।

– महाराष्‍ट्र में मौसम करवट ले सकता है। यहां विदर्भ और आसपास के मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के नागपुर, नाशिक, गढ़चिरोली, यवतमाल, बीड और नांदेड़ जैसे शहर इस बारिश से मुख्य रूप से प्रभावित होंगे।

– अलग-अलग दिशाओं में बसे कई राज्‍यों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। अनुमान है कि उत्तर आंध्र प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

– अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली- NCR में प्रदूषण मध्यम श्रेणी में ही बना रहेगा।

– 3 फरवरी तक गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा के कई हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

– आंध्रप्रदेश, तटीय केरल, दक्षिण तमिलनाडु और तेलंगाना में अगले 24 घंटों के दौरान गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

– महाराष्ट्र के उत्तरी भागों में तापमान अगले 24 घंटों तक बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

– 5 फरवरी तक ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं एक बार फिर पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि इससे इन राज्‍यों में मौसम साफ हो जाएगा।

– 4 फरवरी मंगलवार से बिहार में भी मौसम बदल सकता है। यहां कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 5 फरवरी बुधवार को एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा। इस बीच, दिन में अच्‍छी धूप छाई रहेगी।

– पूर्वोत्‍तर में भी इस दौरान आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अनुमान है कि असम, मेघालय, नगालैंड में तेज बारिश होगी, जबकि दूसरी तरफ मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश तो होगी लेकिन इसकी तीव्रता कम रहेगी।

– बेंगलुरु शहर में सुबह का समय ठीक रहेगा होगा लेकिन बाद में दिन का तापमान बढ़ सकता है। तिरुवनंतपुरम में बारिश और आंधी की संभावना है लेकिन दिन गर्म रहेगा।

– अगले 24 से 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाडा क्षेत्र में बारिश की संभावना है। यह बारिश नागपुर, नांदेड़ और परभणी में हो सकती है।

– पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। शुष्क और ठंडी उत्तरपश्चिमी हवाओ के चलने के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाको के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

– पहाड़ों पर धूप के साथ ठंड की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उतराखंड और पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

मध्‍य भारत में confluence zone बनने के कारण ठंड बढ़ेगी। यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3 फरवरी से ये हालात बनने की संभावना है।

मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में इसलिए बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस बेमौसम बारिश का कारण पूर्वी एक कोन्फ़्लुएन्स जोन को माना जा सकता है। इसके अलावा देखा जाए तो बंगाल की खाड़ी में चल रही दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ उत्तर पश्चिमी से मिलेंगी, जिसके चलते दोनों क्षेत्रों में बारिश बढ़ जाएंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

4 फरवरी तक रहेगा क्रम जारी

स्काइमेट के विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम की गतिविधियां 4 फरवरी तक जारी रहेंगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों की तुलना में छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता अधिक दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button