Home / देश विदेश / अमेरिका में पिछले 48 घंटों में कोरोना से करीब 7500 लोगों की मौत

अमेरिका में पिछले 48 घंटों में कोरोना से करीब 7500 लोगों की मौत

वाशिंगटन : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस  से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित अमेरिका में पिछले 48 घंटे के दौरान इस बीमारी के प्रकोप से 7469 लोगों की मौत हो गई हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 3744 मौतें दर्ज की गई, जबकि इससे एक दिन पहले कोरोना से 3725 मौत हुई थी।

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए एक करोड़ 97 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 3,42,312 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से बीस लाख से ज्यादा बच्चे भी संक्रमित हो चुके है और हालात बेहद ख़राब है। इस बीच हालांकि देश में कोरोना का टीका भी लगाया जा रहा है और अबतक लाखों लोगों ने कोरोना का टिका लगवा भी लिया हैं।

दूसरी ओर, विश्व में कई देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के टीकाकरण का अभियान शुरू होने से बीच इस महामारी का प्रकोप जारी है और अब तक 18.17 लाख से ज्यादा लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है, जबकि 8.34 करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 8,33,99,225 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18 लाख 17 हजार 531 मरीजों की मौत हो चुकी है।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com