Home / बिज़नेस / आईपीओ ने धमाकेदार लिस्टिंग के साथ ली एंट्री

आईपीओ ने धमाकेदार लिस्टिंग के साथ ली एंट्री

एक्सेल सॉफ्ट टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार में कमाल की एंट्री ली। खराब जीएमपी (IPO GMP) होने के बावजूद भी इस आईपीओ की लिस्टिंग से निवेशकों को अच्छा खासा मुनाफा मिला है। जीएमपी को नजरअंदाज करते हुए निवेशकों ने जमकर इस आईपीओ में पैसा लगाया था। उनका ये निवेश सही साबित हुआ।

सबसे पहले जानते हैं कि इस आईपीओ की कितने पर लिस्टिंग हुई और इसका शेयर प्राइस क्या चल रहा है?

कितने पर हुई लिस्टिंग?

इस आईपीओ से निवेशकों को 15 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा हुआ है। इसकी एनएसई पर 135 रुपये प्रति शेयर पर लिस्टिंग हुई है। इसका इश्यू प्राइस 120 रुपये प्रति शेयर था। सुबह 11.24 बजे एनएसई पर इसके एक शेयर का भाव 133 रुपये से ज्यादा चल रहा है। इसके शेयर ने अब तक 142 प्रति शेयर का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

कितना था प्राइस बैंड?

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 114 रुपये से 120 रुपये था।

कितना था लॉट साइज?

इस आईपीओ का एक लॉट खरीदने के लिए निवेशकों को 125 शेयर्स पर आवेदन करना जरूरी था।

क्या था इश्यू प्राइस?

एक्सेल सॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का इश्यू प्राइस 120 रुपये था।

कितना लगा निवेशकों का पैसा?

इस आईपीओ का एक लॉट खरीदने के लिए रिटेल निवेशकों ने 15 हजार रुपये खर्च करने पड़े।

कितना है इश्यू साइज?

एक्सेल सॉफ्ट टेक्नोलॉजीज, आईपीओ के जरिए फ्रेश इश्यू के तहत 180 करोड़ रुपये के शेयर्स जारी किए। इसके साथ ही ऑफर फॉर सेल के तहत 320 मिलियन रुपये के शेयर्स इश्यू किए । इनमें एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 1,234,99,999 शेयर्स रखे गए थे।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com