Home / बिज़नेस / हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक प्रमुख लाभ में रहे। सुबह के कारोबार के दौरान भारती एयरटेल एकमात्र पिछड़ने वाली कंपनी रही।

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

वैश्विक बाजार की मजबूती ने घरेलू बाजार को सहारा दिया

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक बाजार आज सुबह भारतीय इक्विटी के लिए मजबूत और सहायक पृष्ठभूमि पेश कर रहे हैं। अमेरिकी सूचकांकों ने रातोंरात मजबूत बढ़त दर्ज की, जबकि एशियाई बाजार अमेरिका के नवीनतम आर्थिक आंकड़ों – जिसमें सितंबर के खुदरा बिक्री और उत्पादक मूल्य डेटा शामिल हैं, के बाद हरे रंग में मजबूती से कारोबार कर रहे हैं। इससे मांग में नरमी और मुद्रास्फीति में कमी का संकेत मिलता है, जिससे दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत होती हैं।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 785.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 3,912.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को सेंसेक्स 313.70 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 84,587.01 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 74.70 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 25,884.80 पर बंद हुआ।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com