Home / पर्यटन / इंटरनेशनल ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, तो इस साल इन पॉपुलर देशों की कर आएं सैर

इंटरनेशनल ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, तो इस साल इन पॉपुलर देशों की कर आएं सैर

विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि जब भी घूमने का प्लान बनता है तो समझ नहीं आता कि कहां घूमने जाए। ऐसे में आप दुनिया की कई शानदार जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये जगहें बेहद खूबसूरत हैं जहां आप परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। तो देर किस बात की अपनी बकेट लिस्ट तैयार करें और इन जगहों के लिए निकल पड़ें l

हर साल दुनिया भर में टूरिस्टों की पसंद बदलती रहती है और 2025 में भी ट्रैवल ट्रेंड्स में नए रोमांचक डेस्टिनेशन जुड़ गए हैं। इस साल प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, एडवेंचर स्पॉट और सांस्कृतिक स्थल टूरिस्ट को आकर्षित कर हैं। अगर आप भी इस साल कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये कुछ बेस्ट जगहें आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

टोक्यो,( जापान)
टोक्यो आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का अनोखा संगम है। 2025 में जापान एक्सपो और नई टेक्नोलॉजी हब इसे और भी खास बना रहे हैं। यहां शिंटो मंदिर, रोबोट रेस्तरां और चेरी ब्लॉसम पार्क घूमने लायक हैं।

रोम, (इटली)
रोम अपने ऐतिहासिक स्थलों, कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोलोसियम, वेटिकन सिटी और ट्रेवी फाउंटेन जैसी जगहें रोम को खास बनाती हैं। इसके साथ ही इटालियन फूड और रोम की गलियों में घूमना एक शानदार एक्सपीरियंस देता है।

दुबई (यूएई)
भव्य गगनचुंबी इमारतें, लग्जरी शॉपिंग और रेगिस्तान सफारी के लिए मशहूर दुबई 2025 में भी यात्रियों की पसंद बना रहेगा। बुर्ज खलीफा, पाम जुमेराह और फ्यूचर म्यूजियम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

बाली (इंडोनेशिया)
अगर आप नेचर लवर हैं तो बाली का शांत वातावरण, समुद्री तट और हरियाली आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।यहां के उबुद जंगल, टेगालालंग राइस टैरेस और मंदिरों की सुंदरता देखते ही बनती है।

पेरिस (फ्रांस)
पेरिस हमेशा से ही रोमांस और कला का केंद्र रहा है। एफिल टॉवर, लौवर म्यूजियम और सीन नदी के किनारे टहलना किसी भी यात्री के लिए यादगार अनुभव होता है।

क्यूजको (पेरू)
माचू पिचू के प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध, क्यूज़को इतिहास और रहस्यमयी सभ्यता को जानने के लिए एक बेस्ट जगह है। यहां इंका सभ्यता की झलक देखने को मिलती है।

केप टाउन(साउथ अफ्रीका)
प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री तट और टेबल माउंटेन इसे खास बनाते हैं। वाइल्डलाइफ सफारी और ऐतिहासिक स्थल यहां की खासियत हैं।

सैंटोरिनी (ग्रीस)
नीले-गुंबद वाले चर्च और सफेद घरों के साथ सैंटोरिनी दुनिया की सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। यह हनीमून कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

क्योटो(जापान)
क्योटो अपनी ट्रेडिशनल जापानी कल्चर, भव्य मंदिरों और गीशा संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। अराशियामा बांस जंगल और फुशिमी इनारी श्राइन प्रमुख आकर्षण हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

जल्द शुरू होने जा रही Char Dham Yatra

उत्तराखंड की देवभूमि एक बार फिर भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हो रही है। …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com