Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / ऐतिहासिक होगा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स चाक-चौबंद होगी सुविधाएं – श्री गिरीश चन्द्र यादव

ऐतिहासिक होगा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स चाक-चौबंद होगी सुविधाएं – श्री गिरीश चन्द्र यादव

  • ऐतिहासिक होगा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स
  • खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं चाक-चौबंद होगी – श्री गिरीश चन्द्र यादव
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तरह होगा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन
  • पूरा शहर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी के रंग में नजर आयेगा
  • खिलाड़ियों एवं अन्य आगंतुकों को मिलेंगी उच्चस्तरीय सुविधाएं
  • प्रतियोगिता के वेन्यू स्थल पर बनेगा एक छोटा हास्पिटल, चिकित्सक रहेंगे तैनात, सामान्य दवाइयां उपलब्ध रहेंगी

लखनऊः 17, मई 2023

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने आगामी 25 मई से शुरू हो रहे खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश मंे जहां-जहां प्रतियोगिताएं होगी वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं चाक-चौबंद रहनी चाहिए। खिलाड़ियों के लिए आने-जाने का बेहतर प्रबंध किया जाय। गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की अधिक से अधिक व्यवस्था होनी चाहिए।
बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में बने कंट्रोल रूम में बैठक करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। खिलाड़ियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन का मौका उत्तर प्रदेश को मिला है। इसका सफल आयोजन कराना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए आयोजन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को एक टीम भावना से कार्य करना होगा और यूनिवर्सिटी गेम्स को ऐतिहासिक बनाना होगा।

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल ने गेम्स की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तरह किया जायेगा। पूरा शहर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी के रंग में नजर आयेगा। खिलाड़ियों एवं अन्य आगंतुकों के लिए उच्चस्तरीय सुविधा की जा रही हैं। एअरपोर्ट पर खिलाड़ियांे के स्वागत का अच्छा प्रबंध रहेगा। चारों शहरों में 25 स्क्रीन के माध्यम से खेल का प्रसारण कराया जायेगा। गेम्स के प्रति जनसहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए मैराथन का आयोजन होगा।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु जितने भी वेन्यू निर्धारित किये गये हैं, वहां पर एक छोटा हास्पिटल बनेगा। चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी। सामान्य दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। खेल वेन्यू के आस-पास हास्पिटल भी चिन्हित किये गये है। आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोगि किया जा सकेगा। साथ ही एम्बुलेंस की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इसके लिए लखनऊ सहित नोएडा, वाराणसी एवं गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश भेज दिये गये हैं।

डा0 सहगल ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा हेतु 200 एनसीसी कैडेट् सहित 1500 वालंटियर्स की सेवाएं ली जायेंगी। इनके अतिरिक्त विभिन्न यूनिवर्सिटीज 42 लाइजनर आफिसर्स भी लगाये गये है। खिलाड़ियों के ठहरने हेतु वातानुकुलित कमरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पुरस्कार वितरण हेतु प्रदेश मंत्रीगणों को आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों के भी मंत्रीगणों को आमंत्रित किया जायेगा।

बैठक में कमिश्नर लखनऊ, सुश्री रोशन जैकब, जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्यपाल गंगवार, एलडीए के वीसी, लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य, परिवहन, नगर निगम आदि विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

About Bhaskar Times

Check Also

Pant Says Goodbye : लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने पर ऋषभ पंत ने तीन शब्दों में कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com