जीवन में नहीं चाहते धन की कमी तो, चांदी के सिक्के पर करें ये उपाय

जीवन में धन की उपयोगिता और जरूरत का महत्व आज किसी से छिपा नहीं है। जीवन में धन की कमी हो तो आपको दिन रात मेहनत करनी चाहिए। मेहनत करने से ही घर में पैसा आता हैं। ये बात आप सभी अच्छे से जानते हैं। इसी के साथ आपने अक्सर सुना होगा, की मेहनत के साथ किस्मत का धनी होना भी बेहद जरुरी होता है।

यानी कि मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है, कि अक्सर जी तोड़ मेहनत करने के पश्चात मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाते। ऐसे में मनुष्य एक निराशा के सागर में चला जाता है। साफ़ शव्दो में कहे तो, पूरा दिन मेहनत, हाँथ ना आया कुछ।

वंही कुछ लोग तो बिना मेहनत किए ही किस्मत के दम पर जल्दी अमीर बन जाते हैं। अब भाग्य के ऊपर वैसे भी किसी का जोर नहीं चलता हैं। हालाँकि जब बात पैसो से जुड़ी हो तो माँ लक्ष्मी की आराधन, पूजा-अर्चना और उनसे जुड़े उपाय अक्सर ज्योतिषी शास्त्र में बताये जाते है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, माँ लक्ष्मी को धन देवी माना जाता है। मान्यता है कि जिस ब्यक्ति के ऊपर माँ लक्ष्मी का आशीष होता है, उसे कभी कोई कमी नहीं होती है। यही वजह हैं कि हर कोई अधिक धन के लिए माँ लक्ष्मी को मानाने में लगा रहता हैं।

ज्योतिषी शास्त्र में ऐसे कई सरे उपाय बताये गए है, जिन्हे करने के पश्चात आप माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। आज हम ज्योतिषी में बताये गए, कुछ उपाय आपके लिए लेकर आये है- जिससे आप माँ लक्ष्मी की आरधना कर उन्हें प्रशन्न कर सकते है।

चांदी के सिक्के का उपाय

सिक्के को धन का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में सिक्के का प्रयोग कई तरीके से होता है सिक्का कलश में डाला जाता है। सिक्का हाथ में लेकर संकल्प भी किया जाता है। इतना ही नहीं सिक्के की पूजा भी की जाती है। धनवृद्धि के लिए लोग तिजोरी और अलमारी में लक्ष्मी गणेश का सिक्का भी रखते हैं।

लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि उनके लिए कौन सा सिक्का लाभदायक और धनदायक होगा। यहां हम आपको 7 प्रकार के सिक्के के बारे में बता रहे हैं जो अलग-अलग तरीके से आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं।

  • अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको लक्ष्मी गणेश अंकित सोने का सिक्का अपनी तिजोरी में रखना चाहिए।
  • चांदी के सिक्के पर अंकित गणेश जी का सिक्का हमेशा अपने पास रखने से विध्न बाधाओं से बचाव होता है।
  • धनागमन में निरंतरता बनाए रखने के लिए श्रीयंत्र अंकित सिक्का अपने पास रख सकते हैं।
  • तांबे पर अंकित हनुमान जी का सिक्का अपने वाहन या जेब में हमेशा रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे दुर्घटना से बचाव होता है।
  • चांदी के सिक्के पर गणेश लक्ष्मी बने हों तो ऐसा सिक्का धन वृद्धि में सहायक होने के साथ ही मानसिक शांति प्रदान करने वाला माना गया है।
  • चांदी के सिक्के पर कुबेर के साथ लक्ष्मी भी अंकित हों तो यह कई स्रोतों से धनागमन में सहायक माना गया है।
  • छात्रों को और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने पास चांदी पर अंकित सरस्वती का सिक्का साथ रखना चाहिए। माना जाता है कि इसकी सकारात्मक उर्जा ध्यान केन्द्रित करने और पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ाने में सहायक होती है।

इस उपाय को आप शुक्रवार के दिन कर सकते हैं। ये दिन माँ लक्ष्मी का दिन भी होता हैं। कहते हैं इस दिन माता रानी भक्तों की पुकार जल्दी सुनती हैं। इसलिए आप शुक्रवार के दिन सुबह स्नान कर पीले या सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण कर ले। अब एक चांदी का सिक्का थाली में रखे। इसके साथ ही उसी थाली में पूजा का कपूर और घी का दीपक भी रखे।

अब सबसे पहले आपको माँ लक्ष्मी की घी के दीपक से पूरी आरती करनी हैं। आरती समाप्त हो जाने के बाद पहली आरती माता रानी को दे जबकि दूसरी चांदी के सिक्के और कपूर को दे। इसके बाद चांदी के सिक्के के ऊपर कपूर जलाए और माता की आरी उतारते समय इस मंत्र का जाप करे- ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button