जोरदार कमाई से 6 दिन में ही 100 करोड़ पार, दो दिन में होगी 150 के करीब

 Akshay Kumar की फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अपनी सेंचुरी केवल छह दिन की कमाई में पूरी कर ली है। अब तो वीकेंड पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना पक्का माना जा रहा है। बुधवार को एक जनवरी के कारण देश के कई इलाकों में छुट्टी का माहौल था। लोगों ने इस छुट्टी को Akshay kumar, Kareena Kapoor, Kiara Advani, Diljeet Dosanjh के साथ मनाना ही बेहतर समझा। सलमान खान की Dabangg 3 की तरफ तो कोई फटका भी नहीं। यह वजह है कि Good Newwz शानदार आंकड़ा हासिल कर पाई है। इस फिल्म को बुधवार को 22.50 करोड़ रुपए मिले हैं।

किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म इतनी फिल्म तेजी से बड़ी कमाई कर लेगी। अब इस फिल्म की जेब में 117.10 करोड़ रुपए हैं। कल से वीकेंड शुरू हो रहा है। संडे तक कम से कम 50 करोड़ और इसके पास होंगे। इस तरह 170 करोड़ रुपए तो आना पक्का ही है।

Good Newwz ने मंगलवार को 16.20 करोड़ रुपए हासिल किए थे। सोमवार को इसे 13.41 करोड़ रुपए मिले थे। इसका संडे सबसे बढ़िया रहा और 25.65 करोड़ रुपए की जोरदार कमाई हुई थी। शुक्रवार को 17.56 करोड़ रुपए से बढ़िया ओपनिंग ली थी। शनिवार को 21.78 करोड़ रुपए इसे मिले थे।

Salman Khan की ‘दबंग 3’ के Good Newwz ने हाल बुरे कर दिए हैं। Dabangg फ्रेंचाइज की इतनी बुरी हालत कभी नहीं थी। जैसे-तैसे यह 150 करोड़ तक पहुंच पाएगी। इसके बेहद कम शो अब मल्टीप्लेक्स दिखा रहे हैं। वैसे सलमान खान की इस फिल्म को सबसे कमजोर ‘दबंग’ बताया जा रहा है।

Kiara Advani और Diljeet Dosanjh इसमें पंजाबी कपल हैं और अक्षय-करीना इसमें मुंबई के रहने वाले हैं। किआरा की एक्टिंग इसमें अच्छी है और उनकी मासूमियत को भी पूरे नंबर दिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button